फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । बदलापुर के ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन ने क्षेत्र पंचायत के आधे से अधिक निर्वाचित सदस्यों के हस्ताक्षर व निशान अंगूठा सहित शपथ पत्र देते हुए अविश्वास का नोटिस 16 फरवरी को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को सौंपा था।
विज्ञापन

डीएम ने इसके लिए क्षेत्रपंचायत अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक की तिथि 15 मार्च को तय किया है। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी करेंगे ।आविश्वास प्रस्ताव की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है त्यों त्यों क्षेत्रपंचायत सदस्यों को पटाने के लिए पक्ष विपक्ष द्वारा जोर जुगत जारी है । सीओ सौम्या पाण्डेय के मुताबिक नियति तिथि 15 मार्च रके दिन ब्लाक पर सुरक्षा एवं शांति को मद्देनजर सर्किल क्षेत्र के सुजानगंज , महराजगंज , सिंगरामऊ तथा बदलापुर थाने की पुलिस के अलावा एक सेक्शन पीएसी मौजूद रहेगी । उन्होंने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रशासन मुस्तैद है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें