फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन पाक्स फैलने से सहमें गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में चिकनपाक्स का तेजी से बढ़ रहा है। इससे गांव के लोग सहमें हुए हैं। गांव में दस से अधिक लोग इस बीमारी चपेट में हैं। शुक्रवार को जानकारी होने पर मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने गांव में पहुंच कर पीड़ितों की जानकारी ली। रोगियों को बचाव का तरीका बताया और विटामिन की दवा वितरित किया। सभी को घर में साफ सफाई रखने को कहा।
विज्ञापन

चौकीखुर्द गांव में एक पखवारे से लोग चिकनपाक्स से पीडित है। गांव निवासी ज्ञान चंद मौर्या (42), खुशबू (23), अरुण (2), अर्पित (4), आशीष गौंड (17), सुकन्या (15), आर्य मौर्य (16), आकाश मौर्य (17), यश मौर्य (4) चिकन पाक्स से पीड़ित हैं। चिकन पाक्स फैलने की जानकारी होने पर एमपीडब्लू सन्तोष कुमार ने बुधवार कोे गांव में पहुंचकर पीड़ितों को दवाएं वितरित की। इसकी सूचना जिला मुख्यालय को दे दिया। शुक्रवार को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डा. एएन यादव के नेतृत्व में एमके मिश्ना, सन्तोष कुमार, एनएम शशिबाला, मधुसुदन सिह, अरुण कुमार उपाध्याय की टीम गांव में पहुंच कर पीड़ित लोगों की जानकारी ली। पांच मरीज चिकन पाक्स से प्रभावित मिले। 11 अन्य लोग भी प्रभावित बताए गए। सभी को विटामिन की दवाएं वितरित की गई। घरों में साफ सफाई के रखने का निर्देश देकर टीम वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें