फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफराबाद में बनेगा बाईपास, भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद कस्बे के बाहर बाईपास का काम आगे बढ़ रहा है। इस क्रम में जिन किसानों की जमीन ली जानी है, उनसे सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराया गया। जिसमें कुछ किसान शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके लिए नगर पंचायत के 2 वार्ड और सात गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया होनी है। इसमें तकरीबन 450 किसानों को 14 करोड़ का मुआवजा मिलेगा। पीडब्लूडी अधिकारियों का कहना है कि जल्द की सड़क निर्माण का टेंडर कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
जौनपुर से जफराबाद होकर केराकत तक लोग आते - जाते हैं। जफराबाद कस्बे में सड़क महज तीन मीटर तकरीबन एक किमी तक है। जिसकी वजह से हर रोज जाम लगता है। रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग सदाकांत ने छह माह पहले सड़क निर्माण के लिए आठ करोड़ एवं किसानों को मुआवजा के लिए 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति शासन से प्रयास कर कराई। धनराशि भी सड़क निर्माण और किसानों को मुआवजा दिये जाने के लिए प्राप्त हो चुका है। जफराबाद बाईपास का निर्माण रेलवे क्रासिंग जफराबाद के निकट दाउदपुर गांव से शुरू होकर रामदासपुर, गोंडा खास नंबर दो, पिपरिया कला, चक वाजिदपुर, नासही, मकदूमपुर, पारतला, लादनपुर गांव तक तकरीबन साढ़े तीन किमी दूरी तक बनना है। जफराबाद बाईपास सड़क बनने से कस्बे में दबाव कम हो जाएगा। जिससे लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। बाईपास के निर्माण से यह समस्या खत्म हो जाएगी और जौनपुर से केराकत की दूरी भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
कई किसानों की हो चुकी है मौत
जौनपुर। जफराबाद बाईपास निर्माण में वैसे तो तकरीबन 450 किसानों की जमीन पड़ रही है। लेकिन इसमें 50 से अधिक ऐसे किसान हैं जिनके नाम जमीन है और उनकी मौत हो चुकी है। अब उनके परिवार वाले मुआवजे लेने के लिए नाम चढ़वाने में जुट गए हैं। जबकि ऐसे किसानों की मौत हुए कई वर्ष गुजर चुके है।
कोट:
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड से सड़क निर्माण के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। किसानों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराया जा रहा है। जल्द की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

एनके चतुर्वेदी
सहायक अभियंता
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें