फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नहीं दे सकी युवाओं को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस की यूथ कमेटी ने गुरुवार को केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकताओं ने कहा रोजगार नहीं तो सरकार नहीं।
विज्ञापन

क्षेत्र के नई बाजार स्थित रैकल ब्रम्हबाबा पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों की निंदा की और कहा कि सरकार रोजगार के देने में विफल साबित हो रही है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने तय किया कि इस अभियान को पूरे लोकसभा क्षेत्र में एक महीने तक चलाया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक युवाओं को अभियान से जुड़ने का मौका मिले। अभियान के अंतिम दिन जिलाधिकारी से मिलकर राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्र सौंपा जाएगा। इस मौके पर अभिषेक सिंह, आजाद कुरैशी, दीपक साहू, विमल दुबे, राजेश सरोज, ओम प्रकाश, रियाज अहमद, ब्रजेश सरोज, विनीत दुबे, बादल दुबे, अक्षय चौरसिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें