फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप में रामदेवपुर गांव के लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बीडीओ को शिकायती पत्र देकर मानक के विपरीत कराए गए विकास कार्य की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

रामदेवपुर गांव के लोगों का आरोप है कि आवास वितरण में धांधली की गई है। शौचालय निर्माण के बाद भी भुगतान नहीं किया गया, कोटेदार द्वारा यूनिट के हिसाब से राशन नहीं दिया जाता। साथ ही राशन का अधिक मूल्य लिया जाता है। बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि जो भी ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराए गए है उनमें मानक की अनदेखी की गई है।सुबिधा शुल्क लेकर आवास पात्रों के बजाय अपात्रों को दे दिया गया। गरीब परिवार आज भी आवास से वंचित है। यही नहीं कई लोगों को दुबारा आवास दिया गया। प्रधान द्वारा कहा गया कि सभी लोग शौचालय निर्माण करा लें निर्माण होते ही बारह-बारह रुपया खाते में आ जाएगा, लेकिन एक साल बाद भी आज तक भुगतान नहीं हुआ। पूछने पर जहां प्रधान आनाकानी करते है वहीं उनके लोग धमकी देते है।
राशन कार्ड रोज बदला जा रहा है। कार्ड धारक जब शिकायत करते हैं तो उनकी बात नहीं सुनी जाती। सफाई कर्मी कभी भी गांव में नहीं आता है। बीडीओ मौजूद नहीं थे। जिसके कारण ग्रामीणों ने पत्रक लिपिक को सौंप दिया। खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि कमेटी गठित कर आरोपों की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होंगी। इस मौके पर मंगला सिंह, रामेश्वर मौर्या, राहुल गुप्ता, संतोष यादव, रामा सिंह, केदार ,दुर्गावती, धनरा, प्रमिला, हंसा सिंह, शांति ,सीता ,चंदा, गीता, नागेसरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें