फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के स्थानांतरण के लिए अधिवक्ता लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ता उनके स्थानांतरण की मांग पर अड़े हैं। तहसील अधिवक्ता संघ की बैठक गुरुवार को संघ के अध्यक्ष योगेश त्रिगुनाइत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एसडीएम की कार्यशैली पर नराजगी जताई। नाराज वकीलों ने उनके स्थानांतरण की मांग किया। संघ ने आरोप लगाया है कि विगत तीन माह से अधिवक्ता उनके कोर्ट हड़ताल कर रहे हैं। बावजूद इसके एसडीएम ने न्यायालय की कुछ पत्रावलियों में व्यक्तिग रुचि लेते हुए बगैर किसी सुनवाई के निस्तारण भी कर दिया। अधिवक्ता संघ ने निर्णय लिया कि जब तक उनका स्थानांतरण नहीं हो जाता वह न्यायिक कार्य का वहिष्कार करते रहेंगे। इस अवसर पर महामंत्री नागेंद्र प्रसाद सिंह, लक्ष्मीशंकर, धीरेन्द्र विक्रम सिंह, राम दयाल सिंह, पवन पांडेय, लालता प्रसाद, संजय मिश्रा, खेताल यादव, मुन्नालाल यादव, उदधि पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें