फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 43 छात्र अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं हिंदी की परीक्षा में मंगलवार को 43 छात्र अनुपस्थित रहे। छह केद्रों पर परीक्षा के लिए 4447 छात्र पंजीकृत थे। राधिका बाल विद्या मंदिर केंद्र पर 11 और डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी केंद्र पर 14 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल की परीक्षा में 43 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह की पाली में 10.30 से 1.30 बजे तक कराई गई। डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी केंद्र पर 956 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। जिसमें से 14 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। इसी प्रकार सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर 798 में से छह छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। मां दुर्गा जी विद्यालय केंद्र पर 809 में से तीन, राधिका बाल विद्या मंदिर केद्र पर 757 में से 11 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल केंद्र पर 588 में से पांच और उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री विद्यालय केंद्र पर 539 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 4 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा की जिला कोआर्डिनेटर डा. रुचि शर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें