फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में आल इंडिया महिला क्रिकेट आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में आल इंडिया महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चार जोन की आठ टीमें विवि परिसर में पहुंच गई। खिलाडी और उनके टीम कोच को परिसर में रहने की व्यवस्था की गई है। छह मार्च से प्रतियोगिता शुरू होनी है। सोमवार को टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण किया। प्रतियोगिता दो पिच पर खेली जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में पूर्वी जोन से कोलकाता विश्वविद्यालय और पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की टीन नेतृत्व कर रही हैं। पश्चिमी जोन से मुंबई विश्वविद्यालय औप सावित्री वाई फूले विश्वविद्यालय पुणे, उत्तरी जोन से बीबीडीयू अमृतसर पंजाब और एमडीयू रोहतक हरियाणा और दक्षिणी जोन से कृष्णा विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश और मद्रास विश्वविद्यालय चेन्नई की टीम नेृत्व कर रही है। प्रतियोगिका का उद्घाटन मंगलवार को सुबह दस बजे मंडल आयुक्त वाराणसी नीतिन रमेश गोकर्ण करेंगे। खेलकूद परिषद के अशोक कुमार सिंह और रजनीश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी खिलाड़ियों और उनके कोच को परिसर में रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें