जौनपुर। सदर तहसील में अनियमितता में लेखपाल कृष्णानंद पांडेय को एसडीएम ने निलंबित कर रजिस्ट्रार कार्यालय से संबद्घ किया है। इसके अलावा 7 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आरोप है कि लंबे समय से लेखपाल एक ही स्थान पर जमे थे। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी ने बताया कि हुसेनाबाद के लेखपाल रामप्रताप सिंह को जफराबाद के टिकरीकला, तमराशाहपुर के लेखपाल कृष्ण चंद्र मौर्य को जफराबाद के समोपुर, पचहटियां क्षेत्र के लेखपाल राजेश श्रीवास्तव को जफराबाद के अहमदपुर, उमरपुर हरिबंधनपुर के लेखपाल विजय श्रीवास्तव को जफराबाद के बेलवाराम सागर, कुरेथू के लेखपाल चंद्रजीत यादव को सरेमू, मुबारकपुर बक्शा के लेखपाल शिव प्रसाद सिंह को रारी क्षेत्र के खानापट्टी और रामनगर भड़सरा के लेखपाल राजेश कुमार सिंह को जफराबाद के इजरी में स्थानांतरित किया गया है। लेखपाल कृष्णानंद पांडेय के खिलाफ जगदीशपुर निवासी रविशंकर सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया था कि ग्राम भुवालपट्टी में नवीनपरती ग्राम सभा की संपत्ति बांकेलाल यादव निवासी जगदीशपुर और कमला देवी बंसगोपालपुर के नाम दर्ज है। ग्राम प्रधान से साजिश करके लेखपाल ने नवीन परती की जमीन को ग्राम प्रधान बांके लाल की बहू माधुरी देवी, ज्योति देवी तथा भाई जवाहर लाल यादव के नाम आबादी दर्ज कर दिया था। इस मामले में तहसीलदार सदर ने 27 फरवरी को जांच किया तो मामला फर्जी पाया गया। जिसके बाद कार्रवाई की गई है।