फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने मनाया विजय दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा को मिली जीत ने यह सुनिश्चित कर दिया कि देश की जनता केंद्र की मोदी सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट है। वह रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित विजयोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह जीत एक संदेश दे रही है कि देश वामपंथी एवं राष्ट्रविरोधी विचारधारा को स्पष्ट रूप से जनता नकार रही है। आगामी चुनावों में भाजपा का यह विजय अभियान जारी रहेगा। दिनेश सिंह बब्बू, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया , जिला उपाध्यक्ष राम सिंह मौर्य, जिला महामंत्री संदीप तिवारी, मीडिया प्रभारी अभय राय, अतुल पाण्डेय, भूपेंद्र सिंह, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, जय शंकर पाल, संजय पाठक, प्रतीक मिश्रा, ऋषिकेश तिवारी, जयहिंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

बक्शा ब्लाक के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बाइक जुलूस निकाला। मंडल अध्यक्ष अरुण उपाध्याय व शैलेंद्र दूबे के नेतृत्व में मंगरेशर गांव से निकले जुलूस में कार्यकर्ताओं ने खूब गुलाल उड़ाए। नौपेड़वा, बक्शा, शिवगुलामगंज होते हुए पुन: हैदरपुर बाजार होते हुए तेजी बाजार पहुंचे। इस दौैरान सूर्यप्रकाश चौबे, त्रिभुवन सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, पंकज यादव, सुरेश पाल, मनीष, आशीष जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में मछलीशहर में विजय जुलूस निकाला गया। गोला बाजार स्थित चौरा माता मंदिर से गुलाल उडाते हुए गाजेबाजे के साथ नाचते गाते पार्टी कार्यकर्ता शादीगंज, सराय, मंगल बाजार, पुरानी बाजार, सब्जीमंडी होते हुए तहसील के बगल हनुमान जी मंदिर पर पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, महामंत्री सन्तोष जायसवाल, अभिषेक नारायण सिंह, बृजेश शुक्ला, फहमी रिजवी, नितेश जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, राकेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, अनिल मौर्य, सभासद राजकुमार पटवा, कृपाशंकर श्रीवास्तव, शिवप्रसाद जायसवाल आदि मौजूद रहे। बेलवा बाजार में श्यामधनी गुप्ता, संजीव गुप्ता, सेक्टर संयोजक राधेश्याम उपाध्याय, संजय पाठक, सत्यनारायण गुप्ता, राजकुमार पाठक,बिजय यादव, भोनू यादव ने मिठाई बांटी।
मडियाहूं में भाजपा नेता बिनोद सेठ के नेतृत्व में अजय सिंह, मोहनलाल चौरसिया, बृजेश मिश्रा ने मिठाइयां बांटीं। शिवशक्ति दुर्गा मंदिर जंघई में पवारा के कार्यञर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह चौहान, कृपा शंकर यादव,शिव शंकर यादव,अमित यादव दिनेश मिश्र,सोनू ,राजकुमार प्रजापति,राजेंद्र प्रसाद तिवारी,मदन लाल तिवारी,गुलाबचंद्र मिश्र,पिंटू यादव आदि रहे।
विज्ञापन






000
900 मरीजों की गई जांच
बदलापुर / घनश्यामपुर । ब्रह्मलीन श्री पुजारी महाराज महाविद्यालय तियरा के प्रांगण में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 900 मरीजों की जांच की गई। साथ ही उनको नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गई। इस दौरान डा. विनोद प्रसाद सिंह, डा.एसएन गुप्त, डा. अभिषेक मिश्र, डा.राहुल सिंह, डा.राजेंद्र प्रसाद सिंह, डा.हरिश्चंद्र सिंह, डा.आशीष कुमार सिंह ने मरीजों की जाचं की। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, अखंड सिंह, डा.अरविंद सिंह, सुनील सिंह व संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें