फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र बनेगा ओवरहेड टैंक व नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शहर के वाजिदपुर दक्षिणी इलाके के चांदमारी मोहल्ले में छह करोड़ 29 लाख की लागत से 10 लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक व नलकूप का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 30 किलोमीटर पाइप भी बिछाई जाएगी। जल निगम ने नगर पालिका को भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है। जमीन मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे छह से ज्यादा मुहल्लों में पेयजल की किल्लत दूर हो जाएगी।
शहर क्षेत्र के वाजिदपुर दक्षिणी, चांदमारी, यूपी सिंह कोलोनी आदि मुहल्लों में पानी की किल्लत होती है। लोगों के घरों में भरपूर पानी नहीं पहुंचता है। इन मोहल्लों में घर-घर पानी पहुंच सके, इसके लिए जौनपुर नगर पालिका परिषद पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत जल निगम चांदमारी मोहल्ले में 10 लाख लीटर क्षमता का ओवर हेड टैंक व नलकूप का निर्माण कराएगा। यहां से 30 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए जल निगम द्वारा टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई । निर्माण पर छह करोड़ 28 लाख 92 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। समस्या भूमि की उपलब्धता की है। जल निगम द्वारा नलकूप का निर्माण कराने के लिए नगर पालिका को पत्र भेजकर चांदमारी मोहल्ले में भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। भूमि उपलब्ध होने के बाद ओवरहेड टैंक व नलकूप का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरहेड टैंक व नलकूप के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है। भूमि उपलब्ध कराने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पत्र भेजा गया है। भूमि उपलब्ध होते ही ओवरहेड टैंक व नलकूप का निर्माण कराने के साथ ही पाइप बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।-अनूप कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें