जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 की प्रायोगिक परीक्षा कराने के लिए रोल नंबर जारी नहीं किया सका है। दरअसल कुछ कॉलेजों में परीक्षा की तैयारियां ही पूरी नहीं हुई हैं, जिसके चलते अन्य कॉलेजों का काम भी ठप है। विश्वविद्यालय ने तैयारियों का पूरा विवरणपांच मार्च तक उपलब्ध कराने को कहा है।
परीक्षकों को पत्र जारी किया जा रहा है। विज्ञान और कामर्स विषय के परीक्षकों को पत्र जारी किया जा रहा है। विवि प्रशासन ने दावा किया था कि मुख्य परीक्षा के पहले प्रैक्टिकल की परीक्षाएं करा दी जाएंगी। लेकिन कालेजों की आधी अधूरी परीक्षा की तैयारी के कारण परीक्षा कराना संभव नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक छात्रों को रोलनंबर नहीं मिल पाया है जिसके कारण परीक्षा होने में विलंब हो रहा है। विवि की मुख्य परीक्षाएं 12 मार्च से प्रस्तावित हैं। विवि प्रशासन को उससे पहले ही प्रायोगिक परीक्षाएं करानी थी। लेकिन अभी तक कई कालेजों ने परीक्षा तैयारी ही पूरा नहीं किया है। जिसके कारण छात्रों का प्रवेश पत्र जनरेट नहीं हो पा रहा है। रोलनंबर नहीं मिलने के कारण प्रायोगिक परीक्षा अधर में है।