फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास के रंग में सराबोर रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। होलिका की प्रतिमा गुरुवार को सुबह ही स्थापित कर दी गई थी। शाम ढलते ही पूजन के बाद बसंत पंचमी से जगह-जगह सहेजी जा रही होलिकाओं में आग लगा दी गई। होलिका के साथ ही कटुता को लोगों ने आग के हवाले कर दिया और रंग गुलाल उड़ाने लगे। शुक्रवार को सुबह से ही रंगों की बारिश होने लगेगी।
बसंत पंचमी पर जगह-जगह अरंड का पौधा गाड़कर होलिका बनाई गई थी। महीने भर में उसको उपलों, लकड़ियों से सजा दिया गया था। सुबह प्रह्लाद को गोद में लिए होलिका की प्रतिमा स्थापित की गई। उसकी विधिवत पूजा हुई। रात सात बजे के करीब मुहूर्त शुरू होते ही होलिका का पूजन किया गया और आग लगा दी गई। उसमें नए अन्न का बालियां अर्पित की गईं और उसका लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया गया। होली गीत गायन हुआ। इसके साथ ही रंगों का पर्व शुरू हो गया। शुक्रवार को सुबह से ही रंग बरसने लगेंगे।
विज्ञापन

युवाओं और बच्चों को टोली सुबह से ही ढोल-नगाड़ा के साथ होली के गीत गाती हुई होलिका के लिए सामग्री जुटाती रही। शाम को अबीर, गुलाल, रोली, रक्षा, अगरबत्ती, धूपबत्ती, माला, फूल आदि से होलिका की पूजा हुई। इसके साथ ही जोगीड़ा गाया जाने लगा। शहर के पालिटेक्निक, चहारसू, कोतवाली चौराहा, सुतहट्टी चौराहा, भण्डारी रेलवे स्टेशन, सिपाह, मानिक चौक, अम्बेडकर तिराहा, नखास, ओलंदगंज, विसर्जन घाट, जोगियापुर, लाइन बाजार, खासनपुर, ईशापुर, जहांगीराबाद बाद के अलावा मड़ियाहूं, मछलीशहर, बदलापुर, शाहगंज, केराकत, बरसठी, मीरगंज आदि इलाकों में होलिका दहन किया गया।

खरीदारी के लिए भीड़ से पटा बाजार
जौनपुर। होली के एक दिन पहले गुरुवार को सुबह से ही बाजार भीड़ से पटा रहा है। किराना, अबीर गुलाल और मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही है। बच्चों ने रंग के अलावा पिचकारी आदि की खरीदारी के वहीं परिवार के बड़े लोगों ने घर के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी की। गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में भीड़ रही। शहर के पालिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, बदलापुर पड़ाव, कोतवाली, भंडारी स्टेशन, अहियापुर, रासमंडल चौक, लाइन बाजार, कचहरी इलाकों में दुकानों पर भीड़ लगी रही। अबीर गुलाल की जमकर खरीदारी हुई।

फाग के पारंपरिक बोल गूंजे
बक्शा। सुरुचिपूर्ण लोक संगीत को जीवित रखने के उद्देश्य से श्री द्वारिकाधीश लोक संस्कृति संस्थान द्वारा गुरुवार को लोक संगीत समारोह का आयोजन किया गया। पिछले चार दशकों से जनपद के लोक कलाकारों को मंच प्रदान करता आ रहा यह संस्थान विलुप्त हो रहे फाग गीतों फगुआ, चौताल, चहका, धमार, उलारा, बेलवइया एवं चैता आदि अवधि लोक गीतों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सक्रिय है। लोक गायक बाबू बजरंगी सिंह, सत्य नाथ पांडेय, झीनू दुबे, कैलाश शुक्ल, त्रिवेणी प्रसाद पाठक, लक्ष्मी उपाध्याय, भुट्टे मियां, नजरू उस्ताद, कृष्णा नंद उपाध्याय ने फाग गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिए। संस्थान के संरक्षक डॉ. अरविंद मिश्र ने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि यह परंपरा विलुप्त न होने पाए। अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि आज होली के नाम पर परंपरागत लोक गीतों के स्थान पर अश्लील गीतों का प्रदर्शन हो रहा है। जिसे समाप्त करने के लिए संस्थान कृत संकल्पित है। गायकों को डॉ. अरविंद मिश्र एवं पंकज द्विवेदी ने शाल पहनाकर सम्मानित किया। संचालन पंडित श्रीपति उपाध्याय एवं धन्यवाद ज्ञापन ओंकार मिश्र ने किया।

एसडीएम ने कराई होलिकादहन की व्यवस्था
सिंगरामऊ। क्षेत्र के केवटली कला गांव में गुरूवार को एसडीएम बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी पहुंचकर होलिकादहन स्थल का निरीक्षण किया। होलिका स्थल पर गेहूं की फसल होने के कारण तालाब और गड्ढे की जमीन का सीमांकन कराकर वैकल्पिक व्यवस्था कराई। आश्वासन दिया कि इस विवाद का निपटारा जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।जिस स्थान पर होली जलाई जाती रही वह पट्टा कर दी गई है। गांव के लोगों ने तय किया कि हम लोग होलिकादहन नहीं करेंगे न ही होली मनाएंगे। जानकारी होने पर एसडीएम बदलापुर, लेखपाल व थाना प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुंचे। होलिका स्थल पर गेहूं की फसल होने के कारण तालाब और गड्ढे की जमीन का सीमांकन कराकर वैकल्पिक व्यवस्था कराई। गांव के लोग तैयार हो गए। इस मौके पर प्रधान अशोक कुमार मिश्र, अच्छे लाल मिश्र, रामप्रताप, अशोक पांडे, राकेश तिवारी, मातादीन, महेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।


फूलों की होली खेलकर लायंस क्लब ने दी बधाई

जौनपुर। शहर के एक हाल में लायंस व लायनेस क्लब ने फूलों की होली खेली। होली का रंग कुछ ऐसा बरसा कि हर कोई सराबोर होता चला गया। इस मौके पर कृत्रिम रंगों के बजाय फूलों व प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल से होली खेलने की अपील की गई।
विज्ञापन

लायंस क्लब के अध्यक्ष रामकुमार साहू ,लायनेस अध्यक्ष गायत्री साहू ने अतिथियों को स्वागत किया। इस अवसर पर डा. क्षितिज शर्मा, संदीप पांडेय, प्रीति श्रीवास्तव, राजीव, अखिलेश श्रीवास्तव ने गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन शत्रुघ्न मौर्य व शैल मौर्य ने किया। संयोजक मनोज चतुर्वेदी, अजय आनंद, रवि श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अरूण त्रिपाठी ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा.वीएस उपाध्याय, डा.अजीत कपूर, डा.विकास रस्तोगी, डा. मदन मोहन वर्मा, सुरेश चंद्र गुप्ता, महेंद्र नाथ सेठ, सोमेश्वर केसरवानी,सिद्धार्थ मौर्य, अशोक मौर्य, विधाधर उपाध्याय, नरेश सेठ, गोपीचंद्र साहू, संजय श्रीवास्तव, अमित पांडेय, संदीप गुप्ता, शिवानंद अग्रहरी, राधेरमण जायसवाल, विशाल साहू, अशवनी बैंकर, पूजा त्रिपाठी, चंद्रा श्रीवास्तव, मेघना रस्तोगी, ज्योति कपूर, हेमा, नीलम, नीलू सेठ, मदन गुप्ता, कविता वर्मा, सोनी जायसवाल, उषा उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें