सिकरारा। क्षेत्र के भभौरी स्थित एमपीएस डिग्री कालेज में बुधवार को रिफ़्रेशर कार्यक्रम में छात्रों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होलिया में उड़ेला गुलाल, होली आयी रे कन्हाई रंग बरसे, आज न छोड़ेंगे हमजोली खेलेंगे हम होली, रंग बरसे भीगे चुंदरवाली जैसे गीतों पर सभी जम कर ठुमके लगाए। प्रह्सन कौव्वाली, भांगड़ा, लोकनृत्य जैसे कार्य क्रम लोगों को देर शाम तक बांधे रखा। छात्र छत्राओं ने एक दूसरे को अबीर लगा कर होली की शुभ कामना दी। मुख्य अतिथि को विद्यालय के संचालक ने स्मृति चिह्न व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरष्कार प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने कहा कि भविष्य आप जैसे युवाओं का है। खुली आंखों से सपने देखिए। वह सपना आपको चैन से रहने नहीं देगा। जब तक वह सपना मूर्त रूप नहीं लेगा आप सदैव कर्म करते हुए आगे बढ़ते रहेंगे। यही जीवन में सफलता का मूल मंत्र है।
प्राचार्य डा. सीमा सिंह ने कहा कि परिश्रम के अलावा कोई शार्ट कट नहीं है। डा. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित कर के आगे बढ़ें,अपना मार्ग प्रशस्त करें। यही सर्वोत्तम साधन है। मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती व स्व. माता प्रसाद सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। खुशबू व सहेलियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर डा.आनन्द सिंह, डा. नीतू सिन्ह, डा. लाल चन्द मौर्य, डा. सुधाकर सिंह, डा. संजय सिंह, डा. इंदुमती आदि मौजूद थी। अध्यक्षता डा. विजय बहादुर सिंह व संचालन दीपा मौर्य ने किया।