फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छ: केंद्रों पर होगी 52 स्कूलों की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। छ: केंद्रों पर सीबीएसई की 52 स्कूलों की बोर्ड परीक्षा 5 मार्च से शुरू होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर बुधवार को डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी में सीबीएसई बोर्ड के केंद्र प्रभारियों व प्रधानाचार्यों की बैठक में रणनीति बनाई गई। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 4448 छात्र व इंटर के 2488 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की सिटी कोआर्डिनेटर डा. रूचि शर्मा ने बताया कि डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी, सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर, राधिका बाल विद्या मंदिर, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल और उमानाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल महरूपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के नए निर्देशों के तहत हाईस्कूल में 33 प्रतिशत अंक पास होने के लिए लाने होंगे। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दस्ते का गठन किया गया है। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। उसे दो माह तक सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें