फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्शा में सपा का तय नहीं हुआ प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन, सिकरारा और बक्शा विकासखंड में होने वाले ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा अभी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। वहीं सपा ने खुटहन से सरयूदेई और सिकरारा से विनय कुमार यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बक्शा से प्रत्याशी के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। यहां तीन लोग दावेदार बताए जा रहे हैं। उधर भाजपा अभी प्रत्याशियों को लेकर होमवर्क कर रही है। नामांकन 7 मार्च और चुनाव 9 मार्च को होना है।
विज्ञापन

खुटहन ब्लाक प्रमुख सरयूदेई, बक्शा ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव और सिकरारा ब्लाक प्रमुख विजय यादव के खिलाफ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद चुनाव की तिथि आयोग ने घोषित किया है। इसमें जहां सिकरारा ब्लाक प्रमुख निर्दल थे वहीं खुटहन और बक्शा में सपा के ब्लाक प्रमुख थे। चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सत्ताधारी दल भाजपा के पास प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा अभी तक तीनों ब्लाकों में कहीं भी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई। सपा ने बुधवार को बैठक कर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया और ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की घोषणा भी की। बक्शा में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी रहे महेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख और पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के करीबी रंजीत यादव और प्रबुद्घ कुमार दूबे टिकट मांग रहे हैं। पार्टी की आपसी खींचतान की वजह से बक्शा से कोई नाम तय नहीं हो पाया। बैठक में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, कैलाश नाथ यादव, हिसामुद्दीन, सुशील श्रीवास्तव, शिवसंत यादव, श्रवण जायसवाल, नागेंद्र बहादुर यादव, श्याम बहादुर पाल, रामधारी, सुरेश चंद्र यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें