फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिथि बीता, 72 फ़ीसदी हुई धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद जिले में धान की खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। इस सीजन में कुल 72 फीसदी ही धान की खरीद हो पाई है। जिले भर में नौ एजेंसियों के 106 धान क्रय केंद्रों पर 80 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जानी थी, जिसमें 57657 टन ही धान खरीदा जा सका है।
एक नवंबर से लेकर 28 फरवरी तक धान की खरीद की जानी थी। धान खरीद करने की जिम्मेदारी नौ एजेंसियों को दी गई थी। खाद्य विभाग 19, भारतीय खाद्य निगम एक, पीसीएफ 66,यूपीएग्रो तीन, कल्याण निगम तीन, नेफेड दो, एनसीसीएफ तीन, पीसीयू तीन, समितियां के छह केंद्रों पर धान की खरीद की गई। धान खरीद की व्यवस्था सुधारने लाख दावों के बावजूद क्रय केंद्रों पर खरीद की अवधि में अराजकता का माहौल रहा। किसी समिति पर बोरा नहीं रहा था तो किसी पर पैसे की कमी हो जाती थी। कई जगहों से क्रय केंद्र बंद रहने की शिकायतें भी आती रहीं। धान की खरीद नहीं करने को लेकर प्रदर्शन भी किया। इन खामियों के कारण खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। निर्धारित तिथि तक मात्र 57657.830 एमटी धान की खरीद की गई है। इनसेट:
विज्ञापन

134.5 लाख रुपया किसानों का बकाया
जौनपुर। जिले में कुल 10063 किसानों से 90.23 करोड़ रुपये मूल्य के धान की खरीद की गई है, जिसमें से 88.89 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। मगर अभी 1.34 करोड़ रुपये के करीब किसानों को नहीं दिए जा सके हैं। अबकी धान का मूल्य सीधे किसानों के खाते में भेजा जा रहा था।
विज्ञापन


किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाने के कारण धान की खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। किसानों के धान खरीद का जो भी अवशेष धनराशि है। उनके खाते में शीघ्र भेज दिया जाएगा।-महेश कुमार श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें