जौनपुर। कोशिश द्वारा बुधवार को रुहट्टा में काव्य गोष्ठी का आयोजन प्रोफेसी पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कवियों व शायरों ने अपने -अपने रचनाओं को पेश कर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ जनार्दन अस्थाना की वाणी बंदना माता के श्री चरणों में शत शत नमन है से किया।
अमृत प्रकाश ने माचिस व रामजीत मिश्र ने छाती को लोगों ने खूब पसंद किया। अहमद निशार ने इससे पहले की शब्द मर जाए आओ कुछ देर गुफ्तगू कर लें सुनाकर खूब वाह वाही बटोरी।गिरीश ने जिंदगी की यही रवानी है जिंदगी का फलसफा बयां कर गया सुनाकर लोगों के दिलों को छुआ। ओमप्रकाश मिश्र ने तरक्की दिल में नफरत बो रही है अंधा दौड़ की ओर इशारा कर गया सुनाया। अकिल जौनपुरी ने एकता का कलाम पेश किया। आसिफ फरुखावादी ने रंगे हुए सियोर में राजनीति के स्याह चेहरे को दिखाया सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं अनिल उपाध्याय, जनार्दन अस्थानाडा.मसीहा जौनपुरी,प्रेम जौनपुरी, प्रोफेसर आर सिंह आदि ने अपनी रचानाएं सुनाया। गोष्ठी में आलोक रंजन, रुपेश, राजेश पांडेय, सुरेंद्र यादव, डा.प्रमोद वाचस्पति व अशोक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।