फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज में संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूबवाहबाही लूटी। कृतिका और कोमल ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। धरती पहिने चूनर धानी समूह नृत्य को सभी ने खूब सराहा। संगीत विभाग की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत बाबुल प्यारे गीत पर खूब तालियां बजी। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह और पूर्व कुलपति डा. कीर्ति सिंह ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम संयोजक डा. एससी बिशोई, डा. शशि सिंह, डा. आरएन ओझा, डा. वंदना दूबे, डा. सुषमा सिंह ने सहयोग किया। संयोजक डा. सरोज सिंह ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर डा. राजीव रतन सिंह. डा. ओपी सिंह, डा. अरुण कुमार सिंह, डा. विजय कुमार सिंह, डा. माया सिंह, डा. हरिओम त्रिपाठी, डा. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डा. देवेंद्र सिंह डा. समर बहादुर सिंह, डा. केएन मिश्र, डा. वीपी सिंह, डा. एके चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। संचालन डा. सरोज सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें