फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पटल पर तिलक संस्थान के छात्र बिखेर रहे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि तिलक संस्थान की शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान है। यहां के छात्र विज्ञान, प्रशासनिक सेवा और औद्योगिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। हर व्यक्ति तिलक शिक्षण संस्थान से परिचित है। वह मंगलवार को टीडी इंटर कालेज में आयोजित संस्थापक दिवस समारोह में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व अपर निर्वाचन आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग जय प्रकाश सिंह ने कहा कि टीडी कालेज से शिक्षा ग्रहण करके ही मैं इस पद पर पहुंचा हूं। कालेज की शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान हैं। जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तिलक शिक्षण संस्थान समाज का आलोक स्तंभ है। कालेज की प्रतिभाएं क्षितिज पर अपनी प्रतिभा विखेर रही हैं। प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही नहीं विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि छात्रों को संसाधनों का अभाव नहीं होने पाएगा। विज्ञान प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 11 के छात्र आकाश यादव, वाद विवाद में श्रृग्वेद सिंह और कक्षा 12 के रिशु सिंह, खेलकूद में प्रिया निषाद, मुलायम यादव, एनसीसी के बेस्ट कैटेड साक्षी सिंह, सर्वश्रेष्ट स्काउट कमलेश प्रजापति और राजन गुप्ता, सीनियर डीवीजन के बेस्ट गाइडर पूजा चौरसिया, विभिन्न कक्षाओं में स्थान पाने वाले संजय, पूर्णिमा, अमृता, सत्यनारायण, कृतिका, काजल, आलोक, शिवम, अमरीन बानों, रूबी, सिमरन, रजनीश, अंशी, अजीत को पुरस्कृत किया गया। छात्रों से सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शबी फात्मा और मोनिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इससे पहले विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीष और डा. महेंद्र सिंह ने संस्थापक की प्रतिमा पर दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर उप प्रबंधक डा. ओम प्रकाश सिंह, डा. प्रमोद सिंह, सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह, डा. राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक रघुराज सिंह, डा. सुभाष सिंह, डा. जंगबहादुर सिंह, डा. उदयराज सिंह, डा. प्रीती उपाध्याय आदि मौजूद थी। अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह की। प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने आभार जताया। संचालन डा. सुनील कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें