जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया हाल में मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह को संबांधित करते हुए पुणे विश्वविद्यालय के प्रो. वीए तभाने ने कहा कि अल्ट्रासोनिक तरंगों और उसके आधुनिक प्रयोग से वीणा, सितार, हारमोनियम को भी आधुनिक बना दिया है। आज इसी का प्रयोग कर सैकड़ों वाद्ययंत्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने लोगों में मानवतावादी विकास का संचार किया है। ऐसे में हमें उसे आमजन तक पहुंचाने की पहल करनी चाहिए।
कलकत्ता विश्वविद्यालय के आप्टिक्स एवं फोटोनिक्स के प्रो. लक्ष्मी नारायन हाजरा ने कहा कि 21वीं सदी के विकास में आपटिक्स ने बायोटेक्नालाजी, सूचना तकनीक और नैनो टेक्नालाजी के क्षैत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया है। इसके माध्यम से हम बहुत से रोगों की जांच कर उसका निदान कर सकते हैं। उन्होंने प्रकाश में परावर्तन के सिद्धांत, माइक्रोस्कोप और टेलीस्कोप के बारें में अनेक उदाहरण देकर विस्तार से चर्चा की। कहा कि भारत ने सैन्य, सूचना समेत अन्य कई क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता को साबित किया है, जिससे विकास की दौड़ में हम वैश्विक स्तर पर खड़े हैं। संचालन डा. संतोष कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डा. रजनीश भास्कर ने किया। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, डा. संजीव गंगवार, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. मनोज मिश्र, डा. एके श्रीवास्तव, डा. राजकुमार सोनी, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. रुश्दा आजमी, शैलेश कुमार प्रजाप्रति, डा. धर्मेंद सिंह, डा. सुधीर उपाध्याय, सुधीर सिंह, सत्यम उपाध्याय, परवीन सिंह, यूआर प्रजापति, डा. विवेक पांडेय, डा. नृपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
रंगोली में छात्रों ने बाजी मारी
जौनपुर। उमानाथ सिहं इंजीनियरिंग एवं टेक्नालाजी संस्थान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में 23 ग्रुप के 69 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें आंचल मौर्य, अल्पना कन्नौजिया और आकाश विश्वकर्मा (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ) ग्रुप को प्रथम, मेकेनिकल प्रथम वर्ष के वागीश, संजीव कुमार साहु, नवीन यादव ग्रुप को द्वितीय तथा एमएससी मायक्रोबायोलाजी प्रथम वर्ष की प्रीति, पूनम रे और सुदीक्षा गौतम ग्रुप को तृतीय पुरस्कार मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में बीटेक तृतीय वर्ष शुभम सिंह, मनोज यादव ग्रुप को पहला स्थान, बीटेक तृतीय वर्ष के अंजली गुप्ता, श्रेया सिंह और अंचल मौर्य को दूसरा स्थान तथा कीर्ति गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे। अजीत सिंह, नवीन को द्वितीय, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के स्वतंत्र कुमार यादव, अभिनव मिश्रा, शिवम सिंह , मनोज यादव, दिव्यांशु तिवारी की टीम को तृतीय पुरस्कार मिला। विज्ञान माडल प्रदर्शनी में रुपम यादव, अस्मिता, सुप्रिया सिंह, ऐश्वर्य दत्त को प्रथम, रूपशंकर, संजय पाल, नेहाल अहमद, सद्दाम अली दूसरे नंबर पर और अनुराग यादव तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रो. एलएन हाजरा, डा. संजीव गंगवार, डा. सुधीर कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।