जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित तहसील परिसर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संग्रह अमीन संघ ने मंगलवार को धरना दिया। धरने की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रताप दूबे ने किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बदरे आलम ने कहा कि वसूली के नाम पर सिर्फ अमीनो को ही उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्रैमासिक बैठक संघ के पदाधिकारियों के साथ डीएम और एसडीओ को करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो 6 मार्च को फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल तहसील में शुरू किया जाएगा। इस मौके पर अशोक मिश्र, जय सिंह, अखिलेश पाठक, संदीप श्रीवास्तव, मधुकर, प्रकाश चंद, संतोष सरोज, राममिलन सिंह, ओम प्रकाश यादव, राकेश दूबे, राकेश सिंह, कुंज बिहारी सिंह, बंशराज, दारा सिंह मौजूद रहे।