फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की शनिवार को संस्कृत विषय की परीक्षा दूसरे के स्थान पर देते एक छात्र को सचल दस्ते ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके अलावा, अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर नौ छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। नकल के साथ पकड़ाए छात्रों को रस्टीकेट कर दिया गया। उधर, संस्कृत विषय की परीक्षा 2642 छात्रों ने छोड़ दी है।
विज्ञापन

सुजानगंज क्षेत्र के बहुधंधी इंटर कालेज के व्यक्तिगत छात्रों का परीक्षा केंद्र सर्वोदय इंटर कालेज शाहपुर को बनाया गया है। व्यक्तिगत परीक्षार्थी सुजीत कुमार एक विषय संस्कृत की परीक्षा देने आया था लेकिन उसने स्वयं परीक्षा में न बैठकर अपने साथी संदीप कुमार को अपने स्थान पर बैठा दिया था। सचल दस्ते ने प्रवेश पत्र की जांच की तो फोटो का मिलान न होने पर उसे पकड़ लिया। सचल दस्ते ने केंद्र व्यवस्थापक को कार्रवाई के लिए सौंप दिया। इसी बीच फर्जी परीक्षार्थी पानी पीने के बहाने परिसर से भागने लगा। इसे कर्मचारियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। केंद्र व्यवस्थापक सुधाकर उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। उधर, अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर नौ छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। दुर्गदेव इंटर कालेज गद्दोपुर महराजगंज में एक, शिराजे हिंद इंटर कालेज मुर्की केराकत में एक, शिवशंकर आदर्श इंटर कालेज इमलों में दो, गांधी स्मारक इंटर कालेज राननगर विधमउआ में दो, राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज हूंसेपुर में एक और नागरिक इंटर कालेज जंघई में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश शुक्ल ने बताया कि इंटरमीडिएट संस्कृत विषय के लिए जिले में कुल 30477 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 17835 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 2642 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें