फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर/मीरगंज (जौनपुर)।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा बाजार में एक परिवार को घर से बाहर कर मकान में ताला लगाए जाने के विरोध में मछलीशहर के भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद शनिवार की शाम पीड़ित परिवार के घर के सामने धरने पर बैठ गए। सांसद के धरने पर बैठने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीएम, सीओ, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सांसद को समझाने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान भीड़ ने मकान का ताला तोड़कर परिवार के सदस्यों को प्रवेश दिला दिया। इस पर करीब साढ़े तीन घंटे बाद सांसद ने धरना समाप्त किया।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा बाजार निवासी राकेश सोनी की 22 फरवरी को अबूझ हालत में मौत हो गई थी। राकेश के घरवालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम किया तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक राकेश के घरवालों का आरोप है कि बसहरा गांव निवासी मुनिराज ने धोखाधड़ीकर राकेश से उसका मकान रजिस्ट्री करा लिया है। इसे लेकर करीब छह माह पहले राकेश की पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की थी। 22 फरवरी को राकेश बाजार की तरफ से घर पहुंचा तो लड़खड़ाकर बरामदे में गिर गया। उसे डाक्टर के पास ले जाया गया तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राकेश की भाभी ने दारू पिलाकर उसकी हत्या का आरोप लगाया था। घटना के बाद से ही राकेश के घर में ताला लगा दिया गया। परिवार के लोग बरामदे में रात बिता रहे थे। घटना की सूचना पर शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय सांसद रामचरित्र निषाद राकेश के घर पहुंचे तो घरवालों की बेबसी और उनकी दशा देख हैरान रह गए। उन्होंने मकान का ताला खुलवाने की मांग को लेकर वहीं पर धरने पर बैठ गया। उनके साथ विजय चंद्र पटेल, राजेश सिंह, सुरेंद्र विक्रम सिंह भी धरने पर बैठ गए। सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मकान में ताला लगवाया है। जबकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। सांसद ने एलान कर दिया कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, वह धरने से नहीं हटेंगे। मौके पर पहुंची सीओ सौम्या पांडेय और सांसद से नोंकझोंक भी हुई। देर शाम एसपी ग्रामीण संजय राय भी पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सांसद से बात कर रहे थे, तभी भीड़ ने ताला तोड़कर परिवार को अंदर प्रवेश करा दिया। परिवार को मकान में प्रवेश मिलने पर साढ़े तीन घंटे बाद सांसद ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सीओ नहीं सीओ साहब बोलें’
मीरगंज। तिलौरा बाजार में सांसद के धरने पर बैठने की सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची सीओ सौम्या पांडेय और सांसद के बीच नोंकझोंक हुई। तिलौरा बाजार में साढे़ तीन बजे से धरने पर बैठे सांसद रामचरित्र निषाद की सूचना पर मछलीशहर सीओ सौम्या पांडेय दो घंटे बाद पहुंची तो सांसद के पास न आकर सीधे पीड़ित परिवार के पास पहुंच गई। जिस पर सांसद ने सीओ को बुलवाया तो सीओ उल्टा सांसद को अपने पास बुलवाने लगी। बाद में एसडीएम मछलीशहर विमल दुबे ने सीओ को सांसद के पास लेकर आये तो सांसद ने उन्हें सीओ कहकर संबोधित किया। इस पर सीओ सौम्या पांडेय ने कहा कि उन्हें सीओ नहीं सीओ साहब बोलें। करीब 10 मिनट तक सांसद और सीओ के बीच बहस होती रही। एसडीएम ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बाद में एसपी ग्रामीण संजय राय भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें