फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव की मतगणना सकुशल संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

जिले के आठ ग्राम प्रधान और छह बीडीसी के रिक्त पदों पर पड़े मतों की गणना शनिवार को हो गई। मतगणना का कार्य सभी ब्लाकों में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। आठ प्रधानों को गांव की कमान मिली। इसकी के साथ छह क्षेत्र पंचायत सदस्य विजयी घोषित किए गए। इस दौरान विजयी प्रत्याशियों को आरओ द्वारा प्रमाणपत्र भी दे दिया गया है।
डोभी : ग्राम पंचायत कोपा में प्रधान पद पर 44 मतों अधिक पाकर अनीता जायसवाल जीती। उनकी प्रतिद्वंद्वी कुसुम देवी को 672 वोट मिले थे। वहीं, वार्ड नंबर 64 ककरापार से बीडीसी पद पर 253 वोट अधिक पाकर पुष्पा देवी विजयी बनी। उनके प्रतिद्वंद्वी भोला को 288 मत मिले। नेवढिय़ा : रामनगर के ग्राम पंचायत सेउर में प्रधान पद पर मीरा सिंह 525 मतों से जीती। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रानी तिवारी को 369 मत मिले। 45 मत निरस्त किए गए। सिकरारा : ग्राम पंचायत कनकपुर में प्रधान पद पर महज नौ वोट से इंद्रबहादुर सिंह को जीत मिली। उन्हें कुल 480 मत मिले और उनके प्रतिद्वंदी तेजबहादुर सिंह को 471 मत पाए। इसमें से 10 मत रद्द किए गए। वार्ड संख्या 44 देहजुरी से बीडीसी पद पर मात्र एक वोट से संतोष यादव जीते। उनके प्रतिद्वंदी पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव को 209 मत मिले। विपक्षी प्रत्याशी ने रिकाउंटिंग की मांग की लेकिन आरओ डा. मनोज यादव ने इससे इंकार कर दिया। मछलीशहर- ग्राम पंचायत मुजार में प्रधान पद पर 43 मत अधिक पाकर अफसाना जीती। उनके प्रतिद्वंदी आसमां को 275 मत मिले। जौनपुर/ सुजानगंज- ग्राम पंचायत रामनगर में प्रधान पद पर 144 मत अधिक पाकर राजेश पांडेय ने जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशीला बिंद को 373 मत मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे फूलचंद्र पाल को 215 मत मिले। 11 मत निरस्त किए गए।
विज्ञापन

धर्मापुर : ग्राम पंचायत समोपुरकला में प्रधान पद पर 125 मत अधिक पाकर लालबहादुर विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंदि बनवारी यादव 514 मत और लौजारी यादव 54 मत पाए। 35 मत निरस्त हुआ है। रामपुर : ग्राम पंचायत नूरपुर में 216 मत अधिक पाकर निशा विजयी हुई। उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रभावती पटेल को 234 मत मिला ।वहीं ग्राम पंचायत कौदैला में प्रधान पद पर 197 मत अधिक पाकर नीलू सिंह विजयी घोषित हुई। उनके प्रतिद्वंदी कलावती देवी को 327 मत मिला। वहीं वार्ड नंबर 103 आशापुर से बीडीसी पद पर संजीव कुमार दिक्षित जीते। खेतासराय : शाहगंज (सोंधी) ब्लॉक वार्ड संख्या 130 मुड़ेला से बीडीसी पद पर 24 मत अधिक पाकर चंद्रकला बिजयी घोषित हुए। उनको 413 मत मिला था। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गृहलक्ष्मी को 389 मत मिले। वहीं, वार्ड संख्या 151 खलीलपुर से बीडीसी पद पर 77 मत अधिक पाकर शालू जीते। उनके प्रतिद्वंदी रामकुमार को 244 मत मिले। करंजाकला : वार्ड संख्या 41 आदमपुर से बीडीसी पद पर 31 मतों से प्रभावती देवी विजयी घोषित हुई। उनके प्रतिद्वंद्वी सागर को 318 मत मिला था।
विज्ञापन



आठ बीडीसी सदस्य चुने गए निर्विरोध
जौनपुर। जिले में आठ बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने गए। जिसमें करंजाकला ब्लाक के वार्ड संख्या 44 सलहदीपुर से बीडीसी पद पर शीला, बदलापुर ब्लाक के वार्ड संख्या 63 से बीडीसी पद पर मुकेशचंद्र, मुगरा बादशाहपुर ब्लाक के वार्ड संख्या 87 से बीडीसी पद पर देवमनी, मड़ियाहूं ब्लाक के वार्ड संख्या 42कटेसर से बीडीसी पद पर हर्ष कुमार और वार्ड संख्या 92 से मनोरमा, ब्लाक के वार्ड संख्या 91बनीडीह से बीडीसी पद पर सुलेमा देवी, ब्लाक के वार्ड संख्या 89 से बीडीसी पद पर संतोष,सिरकोनी ब्लाक के वार्ड संख्या 26 से बीडीसी पद पर बसोधरा निर्विरोध चुनी गई है। वहीं व 92 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए।सभी को आरओ द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें