फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को केवल पढ़ने की नहीं सीखने की भी होनी चाहिए प्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के सभागार में गुरुवार को शिक्षा संकाय द्वारा आयोजित %रिसर्च मेथाडोलाजी% की सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एनसीआरटी के पूर्व निदेशक प्रोफेसर नीरजा शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा रिसर्च एक चुनौती है ।जिसके लिए छात्रों को केवल पढ़ने की ही नहीं सीखने की प्रवृति होनी चाहिए।साथ ही वास्तविक तथ्यों पर आधारित अनुसंधान के लिए प्रेरित होना चाहिए । डा. मान सिह एसोसिएट प्रोफेसर ईश्वर शरण डिग्री कालेज इलाहाबाद ने ज्ञान प्राप्ति के विभिन्न आयामों और मेमोरी लेवल पर चर्चा की।कहा कि सफल रिसर्च के लिये छात्रों में समर्पण की भावना होनी चाहिए ।विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डीआर सिंह पूर्व डीन शिक्षा संकाय इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने कहा अनुसंधान में कसौटी का होना आवश्यक है ।रिसर्च डिमांड.पर नहीं तथ्यात्मक और व्यावहारिक दृष्टिकोण पर आधारित होना चाहिए । इस अवसर पर प्राचार्य डा.एनके सिंह,सचिव डा.योगेश शर्मा,एमएड की छात्रा आकांक्षा पांडेय,सुहासिनी राव, डा.समर बहादुर सिंह,डा.विजय सिंह, डा.अजय सिह, डा.विभा सिंह, डा.राहुल यादव, डा.बृजेश, डा.रबी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें