वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया हाल में चल रहे छह दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम आन एकेडमिक लीडरशिप के चौथे दिन गुरूवार को लखनऊ के आईसीसीएमआरटी के प्रोफेसर जाबिर अली ने कहा कि भारत में उच्च शिक्षा की ब्रांडिंग को ठीक करने के लिये हमें रणनीति बनानी होगी। इसके लिए हमें प्रवेश से लेकर परीक्षा तक उस पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की आवश्यकता के अनुसार विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम बनाना चाहिये, ताकि बच्चों का प्लेसमेंट आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि गुरुकुल से हम बिजनेस शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं। इस हिसाब से हम विद्यार्थियों को बनाएं। संचालन डा. मुराद अली ने किया। इस अवसर पर डा. नुपुर तिवारी, डा. एसपी तिवारी, डा. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह, शैलेश प्रजापति, अमित वत्स, इन्द्रेश कुमार, विद्युत मल्ल, डा. विनय वर्मा, डा. सुरेन्द्र सिंह, आशीष गुप्ता, सुधांशू यादव आदि उपस्थित रहे।