सिद्दीकपुर स्थित रामकिशुन सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह एवं डा. विजय उपाध्याय के नेतृत्व में सिद्दीकपुर एवं खानपुर स्थित जुलाहा बस्ती में श्रमदान किया। साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।शिविर में नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डायट प्रशिक्षिका डा. वंदना सरकार ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डा. अरविन्द उपाध्याय ने किया। संचालन साक्षी सिंह व पूजा सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. धनंजय, श्वेता सिंह, पूजा श्रीवास्तव, नीलेश पाठक, आलोक श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र मालवीय, मोनी यादव, इन्द्रकला यादव, रुनझुन, कविता, खुशबू, शालू, दीक्षा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।