फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा हाईटेंशन करेंट, प्रधान पति की मौत, युवक झुलसा संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गुरुवार को सुबह हाई टेंशन करेंट लोगों की घरों में दौड़ गया। करेंट की चपेट में आने से प्रधान पति की मौत हो गई जबकि एक युवक झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 हजार बोल्ट बिजली का तार ट्रांसफार्मर पर गिरने से हादसा हुआ। बिजली विभाग के एसडीओ के अनुसार गांव के ही कुछ युवा ट्रांसफार्मर के पास छेड़छाड़ कर रहे थे जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन

राघुनाथपुर की ग्राम प्रधान मीना देवी के पति राजेश कुमार गौतम (38) अपने कमरे में चारपाई बैठकर कुछ कागजात ठीक कर रहे थे। अचानक उनका हाथ दीवार के संपर्क में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। पास में बैठे पड़ोसी युवक आशीष कुमार (25) पुत्र राजबहादुर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। दोनों को भदोही के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने राजेश गौतम को मृत घोषित कर दिया। जबकि आशीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बस्ती में जिस ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति होती है उसी ट्रांसफार्मर पर 11 हजार वोल्ट बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा जिससे इस ट्रांसफार्मर से जुड़े सभी घरों में हाईटेंशन करेंट दौड़ गया। करीब 25 घरों में लगे बिजली के बल्व, टीवी आदि उपकरण जलकर गए। सूचना पर विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई बंद कराई गई। एसडीओ शिवशंकर का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते रुक रुक कर बिजली की सप्लाई बाधित हो जा रही थी। जिसे ठीक करने के लिए गांव के ही कुछ युवा सुबह ट्रांसफार्मर के पास बांस से छेड़छाड़ कर रहे थे। उसी दौरान हाईटेंशन तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ा जिससे हादसा हुआ। एसडीओ का कहना है कि वह ऐसी हरकत करने वाले लोगों के बारे में पता करवा रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें