जौनपुर। मानिक चौक स्थित ब्लासम्स स्कूल में गायन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्वी, श्रेया सिंह, अंशिका, जहरा, अलफिया, जावेद, श्रेयांश, आदित्य, रिया झा ने मधुर गायन का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निदेशिका शहनाज रिजवी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में श्रेया सिंह को प्रथम, आदित्य को द्वितीय व जहरा रजना को तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर देवेश अस्थाना, असलम नकवी, सारिक अंसारी, नेहा अस्थाना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक सैयद शम्स अब्बास ने किया। प्रधानाचार्य नीलम अस्थाना व नगीना श्रीवास्तव ने आभार जताया।