फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। छुट्टा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात दिलाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपनी मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्री पत्रक मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने अपनी मांग से समर्थन में नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिससे खेती चौपट हो रही है। पहले से ही किसान घडऱोज और जंगली सूओरों से परेशान थे। लेकिन अब तमाम किसान गाय और बछड़ों को खुला छोड़ दिए हैं। घडऱोज एक बार भगा दिए जाते थे तो काफी देर तक खेत में नहीं आते थे। लेकिन छुट्टा बैल और गाय जैसे जानवर खेत से भगाने पर भी नहीं भागते। खेती चौपट हो रही है। किसान तबाह हो रहे हैं। सरकार ने अगर इसके लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया तो लोगों के खाने के लाले पड़ जाएंगे। इस मौके पर धर्मराज पटेल, सत्य प्रकाश, जगदंबा प्रसाद, खलील अहमद, रईश, इंद्रावती., मीना, ऊषा, चिंता, रतन, गीता देवी, सवित्री, पारसनाथ, राजेंद्र. आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें