फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ की लागत से बनेगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । पंडित दीनदयाल समग्र ग्रामीण सड़क योजना के तहत बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की नौ सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। लगभग 13 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण पर सात करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

मेढा-हरिदासपट्टी मार्ग, वीरपालपुर संपर्क मार्ग पर साढ़े छह सौ मीटर, जगतपुर संपर्क मार्ग पर सवा किलोमीटर, देनुआ -नरेंद्र पुर सम्पर्क मार्ग पर पौने दो किलेमीटर, मस्थरी मार्ग पर एक किलोमीटर , सलेखनपट्टी - वनगांव संपर्क मार्ग पर सवा दो किलोमीटर, रामपुर से बहरा संपर्क मार्ग पर तीन किलोमीटर, एन एच 56 से बाएं अहिरौली संपर्क मार्ग सवा किलोमीटर तथा पूरासुजानराय में डेढ़ किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सारस्वत ने बताया कि सभी सड़कें साढ़े तीन मीटर चौड़ी होंगी । उन्होंने बताया कि इसी माह टेंडर कराया जाएगा। सभी सड़कें इलाहाबाद-गोरखपुर जाने वाले राजमार्ग से जोड़ने वाली हैं। इसका प्रस्ताव विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें