फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बम रखने व सहयोग के आरोपी पेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। श्रमजीवी विस्फोट में सजायाफ्ता आतंकवादी रोनी के साथी और ट्रेन में बम रखने के आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन और विस्फोट कांड में सहयोग के आरोपी नफीकुल विश्वास को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में पेश किया गया। आरोपियों के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय मांगा। मामले में बहस के लिए 13 मार्च तिथि नियत की गई।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को जिला जेल से कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। उनको अपर न्यायाधीश प्रथम की अदालत में पेश किया गया। आरोपियों के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय की मांग की। श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में 28 जुलाई 2005 की शाम करीब सवा पांच बजे हरपालगंज रेलवे स्टेशन के हरिहर पुर रेलवे क्रासिंग के पास बम धमाके में 14 यात्रियों की मौत हो गई थी और 62 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पूर्व में इसी मामले में आतंकवादी आलमगीर उर्फ रोनी व ओबैर्दुरहमान उर्फ बाबू भाई को कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें