फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर हो रही मुंगराबादशाहपुर में जाम की समस्या

विज्ञापन
जाम का हाल
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। इलाहाबाद की दूरी 100 किमी तय करने में लोगों को तीन से चार घंटे लग जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण मुंगराबादशाहपुर में लगने वाला जाम है। आंकड़ों पर गौर करें तो सुबह 8 से शाम 8 बजे के बीच 20 से अधिक बार रेलवे क्रासिंग बंद होती और खुलती है। क्रासिंग बंद होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। एक-दूसरे के आगे जाने की होड़ में दोनों तरफ के वाहन पूरी सड़क पर भर जाते हैं। पुलिस भी यातायात व्यवस्थित करने के लिए कुछ नहीं करती है।
मुंगराबादशाहपुर कस्बे में जाम की समस्या लंबे अरसे से है। अतिक्रमण के चलते कस्बों में सड़कें संकरी हो गई हैं। फूलपुर में ओवरब्रिज निर्माण के चलते वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है। इससे यह हाल के दिनों में कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गई है। हालत यह है कि कसबे में सुबह से रात तक जाम लग रहा है। जौनपुर से इलाहाबाद की दूरी 100 किलोमीटर है लेकिन जाम और डायवर्जन की वजह से 4 घंटे से अधिक समय लग जा रहा है। इसमें एक घंटे से ज्यादा समय तो वाहन मुंगराबादशाहपुर में ही फंसे रहते हैं। रोडवेज की बसों में यात्रा तो उबाऊ हो गयी है। एक बार जाम में फंसने के बाद घंटे भर की छुट्टी हो जाती है। बच्चे समय से स्कूल या घर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण के चलते नहीं बन रहा डिवाइडर
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बे में आधी सड़क पर दुकानदारों ने दोनों तरफ कब्जा कर रखा है। इस अतिक्रमण को हटाने का प्रयास प्रशासन ने कभी नहीं किया। यही नहीं डिवाइडर भी नहीं बनाया गया। जिसकी वजह से दोनों तरफ से गाड़ियां आमने-सामने आ जाती हैं और जाम लग जाता है। क्रासिंग से 50 मीटर की दूरी पर थाना है लेकिन कोई भी सिपाही जाम छुड़ाने के लिए मौजूद नहीं रहता। थाने के सामने भी जाम लगा रहता है पर पुलिस यातायात व्यस्थित करने का प्रयास नहीं करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें