सिंगरामऊ। क्षेत्र के पहितियापुर गांव में मंगलवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी पहुंचकर शौचालयों को देखे। ग्रामीणों से शौचालयों के बारे में पूछताछ की । मानक के विपरीत बने शौचालयों को देखकर ग्राम प्रधान सेक्रेटरी एडीओ पंचायत को फटकार लगाई । उन्होंने तत्कालीन एडीओ राजेंद्र प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्टि और सेक्रेटरी को निलंबित कर धनराशि वसूलने का आदेश डीपीआरओ को दिया । डीएम के निरीक्षण में मानक के विपरीत बनाएं गए शौचालयों की पोल खुल गया।
पहितियापुर गांव में दोपहर बाद डीएम पहुंचकर सीधे मौर्या बस्ती गए। वहां रामनाथ, अच्छेलाल ,मिठाई लाल, फूलचंद ,फूलचंद, सुखराज, मालती देवी, रामसेवक, राममिलन ,सावित्री देवी ,कमला देवी आदि से सरकार से मिलने वाली धनराशि के संबंध मे जानकारी ली । कमला देवी पत्नी,सावित्री पत्नी राम सागर ने बताया कि एक हजार रूपये प्रधान कम दिये है । डीएम ने दोनों को अपने सामने प्रधान दिनेश कांत पांडे से पैसा वापस कराया। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि जिन्हें पैसा नहीं मिला है उसकी व्यवस्था करें । रामसेवक के यहां लगे गोबर गैस प्लांट को देख कर जानकारी लिया। नितिन के यहां बन रहे ताजा गुड़ का आग्रह करने पर स्वाद लिया । इसमौके पर बीडीओ रमाशंकर सिंह, ब्लाक कर्मचारी, पुलिस कर्मी के अलावा काफी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे ।