फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास नहीं तहसील पर कैस रुकेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। अधिकारियों को तहसील मुख्यालय ही रहना चाहिए। मगर 25 साल में तहसील में अफसरों का आवास ही नहीं बन पाया। न एसडीएम का आवास बना और न सीओ का। ऐसे में अधिकारी रात में तहसील मुख्यालय पर निवास नहीं करते हैं। वे रोजाना 35 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय चले जाते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तहसील में आवासीय भवन के निर्माण से संबंधित समस्त अभिलेख, वित्तीय स्वीकृति तथा भूमि की उपलब्धता आदि की जानकारी एसडीएम से मांगी है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने आवासीय भवन के निर्माण न होने का कारण भूमि की अनुपलब्धता बताई है। इसकी जांच चल रही है। जांच अधिकारी बदलापुर के एसडीएम तथा लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता शामिल हैं। डीएम ने राजकीय निर्माण निगम इकाई वाराणसी के प्रोजेक्ट मैनेजर से भवन निर्माण से संबंधित सभी अभिलेख के साथ ही अवशेष भवनों को पूर्ण करने के लिए रिवाइड इस्टीमेट मांगा दोनों अधिकारियों के लिए आवास का निर्माण तहसील भवन निर्माण के साथ ही 25 वर्ष पूर्व ग्राम बरौली में शुरू हुआ था। दीवार, छत स्तर और खिड़की दरवाजा तक काम पुरा हो चुका था तो कार्य कार्यदायी संस्था ने निर्माण रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें