फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के निर्माण में सरकार की दिलचस्पी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा के विधायक पारसनाथ यादव ने कहा है कि राजकीय मेडिकल कालेज, गोमती व पीली नदी के अधूरे पुलों के निर्माण में भाजपा की कोई दिलचस्पी नहीं है। सरकार ने इनके लिए बजट ही नहीं दिया है क्योंकि इसकी बुनियाद सपा सरकार ने रखी थी। वह रविवार को लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं लेकिन किसी भी सरकार को जनता के हितों को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कालेज की ओपीडी बीते वर्ष दो अक्टूबर को शुरू किया जाना था लेकिन धन के अभाव में निर्माण ठप हो गया है। गोमती नदी पर बैजारामपुर घाट पर और पीली नदी पर बरपुर गांव में पुल का निर्माण भी रोक दिया गया है। इसके लिए उन्होंने पिछले साल 22 दिसंबर को विधानसभा में सवाल किया था। सरकार ने जवाब आया है कि राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण पूरा करने का कोई समय निर्धारित नहीं है और पुल का निर्माण वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर है। कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में कहा था कि आप प्रधानमंत्री नहीं उन्हें चौकीदार चुुनिए लेकिन उनके कार्यकाल में ही पहले विजय माल्या और अब नीरव मोदी हजारों करोड़ का घोटाला कर विदेश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें