फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरा की शहादत पर हुई मजलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब (स.अ.) की बेटी और कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन की मां जनाब फातिमा जहरा की शहादत पर जामिया इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें मशहूर उल्माए कराम और नौहाखा ने शिरकत की।
विज्ञापन

हसन हैदर आजमी ने कसिदाखानी करते हुए ‘बकीं में कब्र है वीरान आपकी बीबी, हम इस वजह से परीशां है फातिमा जहरा’ सुनाया तो लोग आंसू रोक न सके। अधिकतर लोग काले लिबास पहने हुए थे। मदरसे में काले झंडे लगाकर गम का इजहार किया गया। शहजादी फातिमा पर पड़ी मुसीबतों को याद कर लोग रोते रहे। इससे महसूस हो रहा था की आज का दिन यौम-ए-आशूरा जैसा है। इस मौके पर मजलिस को खिताब करते हुए वसीका अरबी कालेज फैजाबाद के प्रवक्ता मौलाना मोहम्मद हुज्जत ने कहा की शहजादी फातिमा ने बच्चों की तरबियत का ऐसा नमूना पेश किया जिसकी दुनिया में दूसरी मिसाल नहीं। दूसरी मजलिस को खिताब करते हुए आल इंडिया शिया जागरण मंच के अध्यक्ष मौलाना हसन मेंहदी ने कहा की महिलाएं शहजादी फातिमा के बताये चलें। इससे वे गुमराह होने से बच जाएंगी। मजलिस का आगाज तिलावते कलाम पाक से मोहम्मद जोहर आजमी ने किया। पेश्खानी मोहम्मद इकरार , मोहम्मद ताकि , मोहम्मद सादिक, नौहाखानी अंजुमन जुल्फेकारिया ने किया। मौलाना सफदर हुसैन जैदी , नजमुल हसन नजमी , मौलाना अहमद अब्बास, असगर हुसैन जैदी , आरिफ हुसैनी , मीर बहादुर अली , मौलाना दिलशाद खान, मौलाना आसिफ अब्बास ,अफसर अनमोल, मिर्जा हुमायूं , हसन मेहदी, मोहम्मद हसन नसीम आदी मौजूद रहे। मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने आभार व्यक्त किया। मजलिस के पूर्व सभागार में शहजादी फातिमा की सीरत पर सेमिनार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें