जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 26 और 27 फरवरी को मनाया जाएगा। समारोह में कलकत्ता विश्वविद्यालय के प्रो. एलएन हाजरा, पुणे विश्वविद्यालय के प्रो. विलास राव तभाने, ओएनजीसी के पूर्व महानिदेशक डा. पीके मिश्रा भाग लेंगे।
कार्यक्रम इंजीनियरिंग संकाय में चल रही योजना टेकिप फेज -तीन (टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम) की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं कुलपति प्रो. राजाराम यादव और संरक्षक प्रो. बीबी तिवारी है। चेयरमैन प्रो. एके श्रीवास्तव, संयोजक डा. संतोष कुमार और सह संयोजक डा. राजकुमार ने समन्वयकों की बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा तैयारी की। साइंस क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता, माडल प्रदर्शनी, वैज्ञानिक थीम पर आधारित रंगोली और एक्सटेंपोर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण डा. संजीव गंगवार और अन्य व्यवस्था की देखभाल की जिम्मेदारी डा. रजनीश भास्कर को सौंपी गई है।