फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं पर की गई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। प्रादेशिक चकबंदीकर्ता संघ का द्वितीय अधिवेशन शुक्रवार को संघ कार्यालय में हुआ। जिसमें चकबंदीकर्ता का पदनाम परिवर्तित कर राजस्व निरीक्षक चकबंदी किए जाने, स्टेशनरी भत्ता एक रुपये के स्थान पर 100 रुपये किए लाने, चकबंदी कर्ताओं को मंडल स्तर पर तैनात किए जाने,स्थाई घोषित किए जाने व ग्रेड पे 2800 के स्थान पर 4200 रुपया किए जाने आदि मांगों पर चर्चा की गई। साथ ही संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

अधिवेशन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अजय कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, संतोष कुमार अस्थाना को उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, सतीशचंद्र को कोषाध्यक्ष, बाल किशोर ओझा को मंत्री, गंगेश राय को संयुक्तमंत्री, भरत राम को संगठन मंत्री व श्यामजीत पाल को संप्रेक्षक नियुक्त किया गया। जबकि छोटेलाल, उदयचंद, रविंद्रनाथ सिंह, मदन कुमार सिंह व महेंद्र प्रसाद यादव को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तनवीर अब्बास शास्त्री व संचालन जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सरनाम सिंह, राकेश बहादुर सिंह, डा.ब्रजेश पाठक, रामनरायन मौर्या, शिवशंकर यादव, कड़ेबहादुर सिंह, जगन्नाथ गौतम, त्रिभुवन नाथ भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें