जौनपुर। श्री मां शारदा शक्तिपीठ का 25 वां स्थापना दिवस समारोह तीन मार्च से शुरू होगा। पांच मार्च को समापन होगा। स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है।
मां शारदा शक्ति पीठ के प्रधान न्यासी सूर्य प्रकाश जायसवाल ने बताया कि जौनपुर शहर के दक्षिणी छोर शास्त्रीनगर परमानतपुर में कष्ट निवारण की कामना मैहर की मां शारदा की अनुकंपा से भगवती शारदा का मंदिर निर्माण कराया गया था। राधेश्याम गुप्त ने 25 वर्ष पूर्व इस मंदिर का निर्माण कराया था। तीन मार्च 1993 को प्रथम आरती एवं पूजन का कार्य किया गया था। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में तीन मार्च को देव विग्रहों का भव्य दरबार, शृंगार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग, महाआरती होगी। श्रीरामचरित मानस का संगीतमय अंखड पाठ होगा। चार मार्च को होली मंगल मिलन एवं रात में कवि सम्मेलन होगा। पांच मार्च का समापन के मौके पर मां शारदा रामदरबार, महाआरती के भजन गंगा, देवताओं की झांकी, नृत्य एवं भंडारा होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्त, विजय कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, राजीव कुमार, रविकांत, संदीप कुमार, रमाकांत, सुशील कुमार आदि लगे है।