बूथों पर मतदाता न बढ़ रहे हैं न ही घट रहे हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति से वाराणसी मंडल के कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण गुरुवार को रूबरू हुए। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने का निर्देश एसडीएम सदर को दिया। कमिश्नर ने विधान सभावार ईपी रेशियो, माइग्रेटेड वोटरों की समीक्षा कर कहा कि जिन विधानसभाओं में स्थिति शून्य है वहां की एक बार जांच पड़ताल जरूर करवा लिया जाए।
दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे कमिश्नर ने सभागार में अर्हता तिथि एक जनवरी 2018 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के बारे में पूछताछ की और लिंग अनुपात की स्थिति की समीक्षा किया। जिसमें कमी होने की स्थिति में गैप को पूर्ण करने को कहा। एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी से फार्म 6,7,8 के रिजेक्शन का कारण पूछा और उसे पुन: चेक कराने को कहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, सीआरओ रामआसरे सिंह, एसडीएम सदर प्रियंका प्रिर्यदशनी, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र भूषण वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकांत राम मौजूद रहे।