स्वच्छता सर्वेक्षण दो सदस्यीय टीम गुरूवार को मछलीशहर नगर पंचायत में पहुंचकर अभिलेखों की जांच की। इस दौरान निर्धारित बिंदूओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए कंप्यूटर में रिपोर्ट फीड की। साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला प्रोग्राम मैनेजर अमित कुमार यादव व स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के वरिष्ठ मूल्यांकन कर्ता सुधांशु सिंह ने मछलीशहर नगर पंचायत में स्वच्छता को परखने पहुंची। इस दौरान लिपिक मनोज कुमार से सर्वेक्षण के सभी 44 बिंदुओं की फीडिंग कार्यालय के कंप्यूटर में करवाया । जिसमें टीम द्वारा रात में व सुबह में दुकान खुलने व बंद होने के बाद दो बार कूड़ा उठाने और डोर टू डोर कूड़ा उठाने ,सफाईकर्मी द्वारा डोर बेल या सीटी बजाकर एकत्रित कूड़ा लोगों से प्राप्त करने आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान टीम के सदस्य सुधांशु सिंह ने सफाई कर्मियो को गीले व सूखे कचरे अलग अलग कूड़ेदानों में डालने की जानकारी दी। सर्वेक्षण के समय अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह , वरिष्ठ लिपिक मुस्ताक अहमद, मनोज चौरसिया केसाथ ही सभी कर्मचारी मौजूद रहे।