महाशिवरात्रि पर्व पर रामपुर बाजार के कठवतिया पड़ाव के पास शिव मंदिर पर चल रहे अखंड रामायण पाठ के दौरान गुरुवार की सुबह 10:30 बजे लगभग सात फीट का अजगर बाहर निकला। वह साउंड के पास घंटों बैठा रहा। जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान महिलाओं ने उसके सामने दूध रखा। यह क्रम काफी देर तक चलता रहा। लोगों ने कहा साक्षात भोले बाबा खुश होकर दर्शन दे रहे हैं।