बरसठी। चौड़ीकरण के बाद पेड़ बीच सड़क में आ गए हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रशासन डिवाइडर बनवाकर रही सही कसर भी पूरी कर दी है। इससे तेज गति से आ रहे वाहन सामने पेड़ आने पर अचानक मोड़ने और डिवाइडर से बचने के चक्कर में महीने भर में पांच ट्रक एक ही जगह पर पलट चुके हैं। बुधवार की भोर पांच बजे सड़क पर नीम के पेड़ को बचाने में ट्रक डिवाडर से टकराकर पलट गया। लोगों ने किसी तरह सही सलामत खलासी एवं ड्राइवर को बाहर निकाला।
जमालापुर- बाजार के बाबतपुर तिराहे पर पीडब्लूडी सड़क चौड़ीकरण करा रहा है। साथ ही डिवाइडर भी बनवाया जा रहा है। सड़क को दोनों तरफ से चौड़ी तो कर दिया गया। लेकिन चौड़ीकरण के समय जो पेड़ सड़क में आया है। अभी तक उसे काटा नहीं गया है। इसके बाद भी सड़क के बीचोबीच डिवाइडर बना दिया गया। डिवाडर बनने से वाहनों को एक तरफ से ही ले जाने की मजबूरी हो गई है। मगर पेड़ों की वजह से अचानक तेज गति से आ रहे वाहनों के रास्ते में व्यवधान हो जाता है और चालक हड़बड़ी में वाहन मोड़ देता है और डिवाइडर से टकरा जाता है। एक माह में अब तक डिवाइडर से टकराकर पांच ट्रक पलट चुके हैं। बुधवार की भोर पांच बजे सड़क पर नीम के पेड़ को बचाने में ट्रक डिवाडर से टकराकर पलट गया। अपना दल एस के नेता अजय पटेल ने वृक्षों को कटवाने की मांग की है।