फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप में शादी, सड़क पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शहर में जगह-जगह मैरिज लान बनवाए लिए गए हैं लेकिन पार्किंग का इंतजाम ही नहीं है। इससे लगन के दिनों में जाम लगा रहता है। जाम में फंसकर लोग घंटों परेशान रहते हैं। प्रतिबंध के बावजूद बगैर अनुमति के आधी रात तक सड़कों पर लोग डीजे की धुन पर नाचते रहते हैं और कोई रोकता नहीं है।
शहर और ग्रामीण क्षेत्र में तकरीबन 50 की संख्या में होटल और मैरेज हाल हैं। इनमें अधिकतर के पास न तो कोई पार्किंग की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के मानक ही पूरा करते हैं। और तो और फायर ब्रिगेड के अनापत्ति के बगैर तामाम मैरेज हाल संचालित हो रहे हैं। नियम है कि होटल और मैरेज हाल फायर ब्रिगेड, शस्त्र, साउंड, नगर पालिका से एनओसी होना चाहिए लेकिन अधिकतर लान के पास कोई एनओसी नहीं है। वाजिदपुर से जेसीज के बीच कई होटल हैं। इन होटलों में हर रोज लगन में शादियां होती हैं। इस रास्ते से आधी रात तक निकलना मुश्किल हो जाता है। कारण लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। जिससे इलाहाबाद और आजमगढ़ की तरफ आने जाने वाले लोग जाम में फंसकर घंटों परेशान होते हैं। यही नहीं सड़क पर ही लोग बारात निकालकर जाम कर देते हैं जिससे मुसीबत खड़ी हो जा रही है। कमोवेश ऐसी ही स्थिति ओलंदगंज, रूहट्टा, उर्दू बाजार, बदलापुर पड़ाव, पचहटियां, सिपाह, किला रोड, पालीटेक्निक आदि स्थानों पर हो जाती है। वैवाहिक समारोह में आने वाले सड़कों पर ही वाहन पार्क करते हैं। पार्किग के चलते पटरी पर चलना दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन

नियमानुसार बगैर अनुमति के डीजे नहीं बजाया जा सकता है और वह भी दस बजे तक। मगर बगैर अनुमति के रात को 12 बजे तक शादी समारोहों में डीजे बजाया जा रहा है। इन आयोजनों में शहर के मानिंद लोग शामिल होते हैं, ऐसे में पुलिस भी रोकने की जहमत नहीं गवारा करती है।

एडीएम ने लिखा एसपी को पत्र
जौनपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्र ने एसपी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि ऐसी शिकायतें आई हैं कि देर रात तक शादी समारोहों में डीजे बजाया जा रहा है। शिकायत के बाद भी पुलिस बंद नहीं करा रही है। उन्होंने कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए इसका अनुपालन कराने का निर्देश सभी एसओ को देने को कहा है।
विज्ञापन


धार्मिक संस्थानों ने लिया, डीजे ने नहीं ली अनुमति
जौनपुर। आकड़ों पर गौर किया जाए तो 1343 धार्मिक स्थलों ने लाउडस्पीकर बजाने का परमिशन मांगा था और जांच के बाद सभी को मिल गया। इसके अलावा किसी ने भी डीजे बजाने के लिए परमिशन नहीं लिया है। डीजे के लिए परमिशन एसडीएम स्तर पर दिया जाता है। दो एक को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी नान नहीं ले रहा है। जबकि स्पष्ट निर्देश है कि परमिशन लेने के बाद भी डीजे बजाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें