फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा येजना में 90 दिन काम करने वाले ही पाएंगे लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों की योजनाओं का लाभ उन्हें भी दिया जाएगा, जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना दिया गया है। इसके लिए चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका लाभ आवास के ऐसे लाभार्थियों को मिलेगा, जो मनरेगा में 90 दिन काम कर चुके हैं। मनरेगा सेल ही उनका पंजीकरण श्रम विभाग में निर्माण श्रमिक के रूप किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को श्रम विभाग में संचालित सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का फरमान जारी किया है। इसमें ऐसे लाभार्थियों को लाभान्वित कराने को कहा गया है जो मनरेगा योजना में 90 दिन काम किया हो। उनका पंजीकरण श्रम विभाग में कराने का निर्देश दिया गया है। जिले में चालू वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 20,130 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इन लाभार्थियों की सूची मनरेगा सेल ने मांगी है ताकि उनका श्रम विभाग में पंजीकरण कराया जा सके। मगर पंजीकरण उन्हीं का होगा जिन्होंने कम से कम 90 दिन काम किया हो। उपायुक्त श्रम रोजगार कमलेश कुमार सोनी ने बताया कि लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। जल्द ही उनका पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें