फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लि प्रशासन एकादश एवं न्यायिक एकादश के बीच मैत्री पूर्ण क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्टेडियम में बुधवार को जिला प्रशासन एकादश एवं न्यायिक एकादश के बीच हुए मैत्री क्रिकेट में न्यायिक एकादश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 96 रन बनाए। जवाब में प्रशासन एकादश ने 11 ओवर मे 98 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

न्यायिक एकादश ने 8 विकेट खोकर 96 रन का स्कोर खड़ा किया। जनपद न्यायाधीश अजय त्यागी, एडीजे एमपी सिंह, मनोज कुमार गौतम व सुनील कुमार सिंह, सिविल जज एम फिरोज, सुधांशु शेखर व मयंक जायसवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आईबी सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत शुक्ला ने रन बनाए। सर्वाधिक 25 रजन का योगदान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव मिश्रा ने किया। प्रशासन एकादश की तरफ से विनोद झा, होमगार्ड कमांडेंट ने, यूपी 100 के प्रभारी शशिकांत ने एक-एक विकेट लिए। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने दो विकेट लिए। प्रशासन एकादश ने 11 ओवर में बिना विकेट खोए 98 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद यादव 5 चौके एवं दो 2 छक्के की मदद से 35 , सीओ सदर विनय द्विवेदी सीओ 10 , केके चौधरी पुलिस अधीक्षक ने 16 और जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने 14 रनों का योगदान किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन आफ द मैच-विनोद यादव, थानाध्यक्ष सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- मंगलेश दूबे, एसडीएम, केराकत रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें