जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्रों ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।
सुबह करीब दस बजे कालेज से निकली रैली जगदीशपुर होते हुए जगरन्नाथपट्टी, अहमदपुर आदि गांवों में से होकर गुजरी। इस दौरान रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने स्वच्छता जागरुकता से संबंधित स्लोगन निलखी तख्तियां हाथ में ले रखी थी। एनएसएस के छात्रों ने लोगों को स्वच्छता के फायदे बताए। ग्रामीणों ने उनकी बातों को गौर से सुना। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. राजकुमार गुप्ता, डा. केपी, डा. मंजू, डा. नीतू सिंह, डा. गीता यादव, डा. कनक सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद थे।