जौनपुर। बोर्ड परीक्षा के दौरान सोमवार को तीन छात्र को नकल करते पकड़ा गया। 1173 छात्र बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी की टीम ने जलालपुर के तीन परीक्षा केंद्रों की सघन तलाशी ली लेकिन किसी भी केंद्र कोई भी छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया।
संयुक्त शिक्षा निर्देशक अजय कुमार द्विवेदी ने खर्गसेन इंटर कालेज, सत्येंद्र सिंह इंटर कालेज और कुटीर इंटर कालेज चक्के केंद्र पर चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान टीम को कोई भी छात्र नकल करते नहीं मिला। सुबह की पाली में उर्दू की परीक्षा में 2284 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 2122 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 162 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के इतिहास की परीक्षा में 13752 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें 11741 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 2011 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
बरसठी:क्षेत्र के किसान इंटर कालेज रसूलहा परियत में नकल करते एक छात्र को प्रधानाचार्य ने पकड़ लिया। जिसका रस्टीकेशन के बाद इसकी सूचना जिला मुख्यालय को भेज दिया। किसान इंटर कालेज रसूलहा परियत में सोमवार को इंटर गणित की परीक्षा दूसरी पाली में चल रही थी। प्रधानाचार्य रमाशंकर कक्ष का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान उन्होंने एक छात्र को नकल करते पकड़ लिया।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार श्री सुंदर साव इंटर कालेज जैगहां केंद्र पर दो छात्र नकल करते केंद्र व्यवस्थापक द्वारा पकड़े गए।